उस रात थंड बडी ही अलग थी।
सुखे पत्तोंसी चादर ओढे, कांटो की तरह चुभती जा रही थी।
हम तो निकले थे जश्न मनाने
दूर कही कुछ भुखे बच्चे बिलखते दिखाई दिये,
और एक सफर की मंजिल बदल गयी।
हम तो चले थे धरना देने,
रास्ते मे थोडी मलई क्या मिल गयी,
और एक सफर की मंजिल फिरसे बदल गयी।
हम तो निकले थे डॉक्टर बन लोगोंकी सेवा करने,
रास्ते मे उन्हे डोनेशन देना पडा,
फिर क्या बताये,
एक सफर की मंजिल फिरसे बदल गयी।
हम तो निकले थे इतिहास लिखने
रास्ते मे कुछ जातवाले क्या मिल गये,
एक सफर की मंजिल फिरसे बदल गयी।
हम तो निकले थे भाई मिट्टी का तेल लेने
रास्ते मे बिजली से मुलाकात हो गयी
और एक सफर की मंजिल फिरसे बदल गयी।
आखीर मे हम ठानकर निकल पडे सुरज को ढुंढने,
उस थंडी, सुखी सी रात के सांवले से उजाले मे चांदसे मुलाकात क्या हो गयी;
फिरसे एकबार सारे सफर की मंजिल बदल गयी।
- Swapneel

No comments:
Post a Comment